सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

जनवरी, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

*अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई देवरी द्वारा गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर नगर मंत्री अंकित प्रजापति के नेतृत्व में भारत माता की महाआरती का कार्यक्रम देवरी नगर पालिका चौराहे पर किया गया*

Mau Tv News देवरी कला / जिला सागर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई देवरी द्वारा गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर नगर मंत्री अंकित प्रजापति के नेतृत्व में भारत माता की महाआरती का कार्यक्रम देवरी नगर पालिका चौराहे पर किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम नगर मंत्री अंकित प्रजापति द्वारा मार्क्स लगाने एवं शत प्रतिशत वैक्सीनेशन कराने की शपथ दिलाई गई एवं उन्होंने कहा कि माक्स लगाना एवं दूसरों से मार्क्स लगाने का आग्रह करना शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन करवाना ही सच्ची भारत माता की सेवा है क्योंकि ऐसा करने से कोरोना जैसी महामारी नहीं बढ़ेगी, इसके बाद भारत माता की महाआरती की गई। इस अवसर पर अखिलेश ब्रह्मपुरिया जी, नगर SFD प्रमुख आजाद कुशवाहा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर उपाध्यक्ष सूर्यकांत प्रजापति, वैभव खत्री, नगर सहमंत्री अभिषेक उपाध्याय, मयंक मिश्रा, अनिकेश सेन, अरुण घोसी, देवेंद्र गुरु, सोनू शर्मा, छोटू सेन, मुकुल लोधी, अनुराग सोलंकी, मिलन पटेल, संकेत कोरी,अनुज सेन, शुभम पटेल, महेंद्र कोष्टी, सेतु राजपूत, राज कोष्टी, अनुज चौरसिया,अभिषेक पटेल, हिमांशु सेन, हर्ष सेन,हर्षित रजक, सुमित रजक, अंकित विश्वकर्मा,...

*देवरी मे हुआ राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन*

Mau Tv News  देवरी कला/ जिला सागर देवरी-: भारत निर्वाचन आयोग के महात्योहार राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन हुआ।भारत निर्वाचन आयोग का 12वाॅ राष्ट्रीय मतदाता दिवस शासकीय माध्यमिक शाला भवन छीर में, मतदान केंद्र क्रमांक 214 एवं 215-छीर में मनाया गया । बूथ लेवल अधिकारी प्रमोद कुमार चौबे ने मतदाताओं का भारत निर्वाचन आयोग दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के एक अभिन्न और मूल्यवान सदस्यों के रूप में स्वागत किया। और कहां मतदान का अधिकार विशेषाधिकार देता है एवं उत्तरदायी भी बनाता है। भारत निर्वाचन आयोग स्वतंत्र, निष्पक्ष, सुगम, समावेशी, पारदर्शी और नैतिक चुनावों के लिए प्रतिबंध है। इस अवसर पर मतदाताओं द्वारा शपथ ली गई-         हम, भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे एवं स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, मूलवंश, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग कर...

*बूथ विस्तारक योजना के तहत देवरी भाजपा मंडल में बैठक हुई संपन्न*

  Mau Tv News  देवरी कला / जिला सागर देवरी कला -: कुशाभाऊ ठाकरे जन्म शताब्दी वर्ष अंतर्गत संगठनात्मक पर्व कार्यक्रम बूथ विस्तारक योजना के तहत भाजपा नगर मंडल देवरी के बूथ क्रमांक-180की बैठक सम्पन हुई जिसमे नगर केंद्र विस्तारक खूब चंद्र कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष दीपेश जैन,सांसद प्रतिनिधि मयंक चौरसिया, महामंत्री सुनील प्रजापति,मंडल उपाध्यक्ष नीरज तिवारी,दामोदर लोधी,मोनू मिश्रा, आशीष पटेरिया,महिला मोर्चा अध्यक्ष वंदना दुबे,युवा मोर्चा अध्यक्ष मोंटू राजपूत,प्रदीप पटवा,परसु साहू,कौशलेंद्र चाचोदिया, विमलेश विश्वकर्मा,उदयभान जोगी अनेक ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे

*भाजपा के जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने ग्राम तीतर पानी पहुंच कर पटेरिया निवास पर आयोजित कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशताब्दी वर्ष संगठन पर्व कार्यक्रम में हिस्सा लिया*

  Mau Tv News  देवरी कला / जिला सागर देवरी कला-: भाजपा के जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने ग्राम तीतर पानी पहुंच कर पटेरिया निवास पर आयोजित कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशताब्दी वर्ष संगठन पर्व कार्यक्रम में हिस्सा लिया एवं बूथ विस्तारक योजना के तहत भाजपा मंडल महाराजपुर के तीतर पानी बूथ क्रमांक 252 की समिति की बैठक को संबोधित करते हुए स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे को याद किया और उन्होंने कहा कि उनके आदर्शों पर चलकर भाजपा के संगठन को मजबूत बनाना है उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और बूथ स्तर तक भाजपा को मजबूत करने के लिए टिप्स दिए।इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता नेतराम आदिवासी के घर पहुंचकर उनसे मुलाकात की बैठक में मंडल प्रभारी देवेंद्र फुसकेले पूर्व विधायक डॉ भानु राणा लक्ष्मण सिंह अनिल  ढिमोले उमेश हरदया महाराजपुर मंडल अध्यक्ष महेश सिरवैया  रविंद्र पटेरिया जितेंद्र पटेरिया देवेंद्र खरे कैलाश पटेल महेश पाठक पुष्पेंद्र मिश्रा संतोष सोनी सहित बड़ी संख्या में देवरी एवं महाराजपुर के भाजपा पदाधिकारी मौजूद थे।

*20 पलंग का सर्व सुविधायुक्त कोविड -19 केयर सेंटर खोलने के लिए आगे आए- भाजपा नेता समाजसेवी अलकेश जैन*

Mau Tv News  जिला सागर / देवरी कला देवरी कलां:-आज पूरी दुनिया में कोरोना की महामारी का कोहराम हैं, कोरोना वायरस की महामारी ने दुनिया के करीब 200 देशों को अपनी चपेट में ले लिया है। जिससे करोड़ों लोगों की स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौतियां उत्पन्न हो गई है, मध्य प्रदेश भी इस महामारी से लड़ रहा है। ऐसी परिस्थिति में देवरी समाजसेवी भाजपा नेता अलकेश जैन द्वारा शासकीय अस्पताल में 20 बैडों का कोविड-19 सेंटर शुरू किया जा रहा है। जिसमें देवरी से 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित बीना बारह में श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र द्वारा आज देवरी सरकारी अस्पताल को कोविड-19 सेंटर हेतु 20 पलंग, 20गद्दा 20 तकिया 20चद्दर मास्क सेनेटाईजर एवं पीपीई किट आदि उपयोगी चीजें प्रदान की गई हैं।गौरतलब है कि सागर जिले में लगातार कौरोना के केस बढ़ते जा रहे हैं।देवरी में भी पिछले दिनों कोरोना के 11 मामले सामने आए थे कोरोना संकटकाल में देवरी के शासकीय अस्पताल में स्थित 20 ऑक्सीजन सहित बिस्तरों वाला कोविड केयर सेंटर कोरोना मरीजों के लिए काफी मददगार साबित होगा।देवरी में पिछले साल भी महामारी की पहली लहर और दूस...

*पुरानी पेंशन बहाली को लेकर भारत सरकार एवं मध्य प्रदेश शासन के नाम ज्ञापन सौंपा*

  May Tv News देवरी कला / जिला सागर देेेवरी कला-: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर नेशनल मूवमेंट फार ओल्ड पेंशन स्कीम मध्य प्रदेश भारत,पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन मध्य प्रदेश ने राष्ट्रीय पेंशन योजना नवीन पेंशन योजना के स्थान पर  पुरानी पेंशन बहाली एवं मृतक शासकीय सेवकों के आश्रित परिवारों को, परिवार पेंशन एवं कुटुंब पेंशन व विशेष पेंशन लागू करने तथा केंद्र के सामान्य परिवार पेंशन नियमानुसार लागू करने के संबंध में महामहिम राष्ट्रपति महोदय भारत, माननीय प्रधानमंत्री महोदय भारत सरकार, माननीय मुख्यमंत्री महोदय मध्य प्रदेश शासन के नाम रजिस्ट्री डाक से प्रेषित की गई एवं एसडीएम महोदय के द्वारा माननीय कलेक्टर महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रमोद कुमार चौबे ब्लॉक अध्यक्ष देवरी, के द्वारा बताया गया कि भारत सरकार की राज पत्र क्रमांक 296 वित्त मंत्रालय (आर्थिक कार्य विभाग) अधिसूचना नई दिल्ली 22 दिसंबर 2003 पुनः संरक्षित अंशदान पेंशन प्रणाली के आदेश अनुसार वर्ष 2004 से केंद्र सरकार ने लागू किया ।उक्त योजना के अनुक्रम में मध्य प्रदेश शासन के परिपत्र एफ 9/3/ 2003/नियम चार/भोपाल/ 01/01/2005 से...

*महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 ईश्वरनंद उत्तम जी महाराज का गोटेगांव की धर्म प्रेमी जनता द्वारा भव्य स्वागत*

Mau Tv News    जिला - नरसिंहपुर  मां नर्मदा जी को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए नर्मदा परिक्रमा पर निकले महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 उत्तम जी महाराज का गोटेगांव नगर के प्रवेश द्वार पर ढोल नगाड़ो के साथ भव्य स्वागत किया गया नरसिंहपुर जिले की सीमा में यात्रा ने  प्रवेश किया था रात्रि विश्राम ग्राम कुकलाह में किया गया था इसके पश्चात आज सुबह नर्मदा यात्रा कुकलाह से प्रारंभ होकर गोटेगांव नगर की सीमा में प्रवेश किया जहां पर नगर के वरिष्ठ बुजुर्ग युवाओं धर्म प्रेमी जनता द्वारा यात्रा में सम्मिलित महामंडलेश्वर श्री उत्तम जी महाराज एवं यात्रा में शामिल अन्य साधु संतों का स्वागत सत्कार शाल श्रीफल एवं फूल मालाओं के द्वारा तिलक बंधन करके किया गया महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 उत्तम जी महाराज ने सर्वप्रथम मां नर्मदा जी के तैल चित्र पर तिलक बंधन करने के पश्चात मां नर्मदा जी का पूजन कर यात्रा में सम्मिलित कन्या स्वरूप में विराजी  माता तुल्य कन्याओं का पादुका पूजन तिलक बंधन करने के के बाद महाराज श्री ने सभी को आशीर्वाद प्रदान किया गोटेगांव नगर में जगह-जगह यात्रा का भव्य स्वागत ...

*मध्य प्रदेश संयुक्त पिछड़ा वर्ग मोर्चा (ओबीसी एससी एसटी माइनॉरिटी) का सम्मेलन संपन्न*

  Mau Tv News  जिला - सागर सागर/ मध्य प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा (ओबीसी एससी एसटी माइनॉरिटी) का एक दिवसीय सम्मेलन मकरोनिया में आयोजित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व न्यायाधीश वीरेंद्र सिंह यादव इलाहाबाद हाई कोर्ट विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर अवधेश कुमार साह एवं सीमा समृध्दि कुशवाहा अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट व राजीव रंजन राजेश अधिवक्ता उच्चतम न्यायालय एवं जगदीश यादव जी अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग दिल्ली सरकार एवं न्यायमूर्ति नकवी से उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता दादा बहादुर सिंह लोधी ने की।  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति वीरेंद्र सिंह यादव जी ने कहा कि संविधान में वर्णित जनसंख्या के आधार पर पिछड़ा वर्ग की भागीदारी तय होना चाहिए जनगणना वर्ष में पिछड़ा वर्ग (ओबीसी एससी एसटी माइनॉरिटी) की जातिगत जनगणना कराई जावे।विशिष्ट अतिथि सीमा समृद्धि कुशवाहा ने कहा कि समान शिक्षा नीति लागू की जाए उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि जब तक महिलाओं की भागीदारी नहीं होगी तब तक देश का समग्र विकास संभव नहीं है सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता राजीव रंजन जी ने कहा ...

*वास्तविक भारत पार्टी द्वारा अपने साथी कार्यकर्ताओं सहित एक दिन का उपवास रखकर गांधी जी के सम्मान में गांधी संवाद कार्यक्रम रखा गया*

Mau Tv News  देवरी कला / जिला सागर वास्तविक भारत पार्टी के जिला अध्यक्ष मोहनलाल रैकवार द्वारा अपने साथी कार्यकर्ताओं के साथ 1 दिन का उपवास रखकर गांधी संवाद कार्यक्रम, गांधी स्तंभ देवरी में सार्वजनिक मंच से रखा जिसमें उपवास रखने वाले मोहन लाल रैकवार, नसीम खान, सरस त्रिवेदी, रामेश्वर पटेल, हर्ष गुप्ता, रामेश्वर यादव, राघव गुप्ता, आशीष कुमार शर्मा, गांधी वक्त राजू दीक्षित और सूर्यकांत गुप्ता शामिल हुए | कार्यक्रम के दौरान गढ़ाकोटा से अमित सोनी जी ने गांधी जी को माला पहनाकर अपना उद्बोधन दिया|राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बारे में वर्तमान समय में जिस तरह घिनौनी शब्दावली का प्रयोग किया जा रहा है, महापुरुषों का अपमान करने वालों के विरोध में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया| कार्यक्रम में देवरी नगर के गणमान्य नागरिकों सहित गांधी भक्त राजू दीक्षित, नर्मदा प्रसाद बाल्मीकि नगर पालिका, संजय ब्रज पुरिया जी, अमित सोनी जी गढ़ाकोटा, प्रवीण सोनी जी रहली, प्रवीण नामदेव जी, मदन पटेल जी, इंद्रपाल अहिरवार जी, संजय भदोरिया वकील गौरझामर आदि शामिल हुए|कार्यक्रम का समापन केंडिल जलाकर शाम 6:00 बजे गांधीजी के ना...

*समाधान शिविर में भाजपा ने शिकायतें सुन मौके पर किया निवारण*

Mau Tv News देवरी कला / जिला सागर देवरी कला -: देवरी में हर मंगलवार को समाधान शिविर का आयोजन देवरी नगर के नगरपालिका कार्यालय में किया जाता है। शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित समस्याओं और विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन आदि समस्याओं का समाधान किया गया। साथ ही शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत एक लाभुक का पंजीयन भी किया गया।आज कुल 24 मामले आए जिसमे 5 महिलाओं ने घरेलू कामकाजी महिला कार्ड, 5आवास संबंधित शिकायतें बताई जिनका तत्काल निराकरण किया गया। शिविर में हेमलता सोनी नाम की महिला द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई कि उनके पति का एक्सीडेंट हो जाने से पारिवारिक स्थिति ठीक नहीं है अतः आपसे निवेदन है कि मुझे राशन पर्ची मुहैया कराने की कृपा करें। जिस पर डॉक्टर भानु राणा द्वारा तत्काल अधिकारियों को पर्ची बनवाने हेतु निर्देशित किया गया।बता दें कि नगरपालिका में भाजपा द्वारा लाभुक जागरुता के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। समाधान शिविर में पूर्व विधायक भानु राणा ,सुनील प्रजापति भाजपा महामंत्री,मोनू मिश्रा, पंकज जैन,नईम खान पूर्व पार्षद बाजार बार्ड देवरी, रिंकू पाठक,केडी नामदेव,...

*भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष यश अग्रवाल का महाराजपुर मंडल प्रवास के दौरान तीतरपानी आगमन*

Mau Tv News देवरी कला / जिला सागर  भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का महाराजपुर प्रथम मंडल प्रवास कार्यक्रम हुआ जिसकी शुरुआत सागर जिले की अंतिम ग्राम पंचायत तीतरपानी के पूर्व सरपंच श्री पटैरिया निवास तीतरपानी से हुई जहां पर उन्होंने भाजपा परिवार के वरिष्ठ नेता और बड़ों का का सम्मान किया, इसके पश्चात उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की 1-1 जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ गांव के हर एक व्यक्ति को मिले इस संबंध में विस्तृत चर्चा इसके पश्चात महाराजपुर और केसली मंडल पर प्रस्थान हुआ जिसमें भा जा पा के सैकड़ों वरिष्ठ और युवा कार्यकर्ताओं ने बड़ी ही गर्मजोशी के साथ उनका जगह जगह स्वागत किया स्वागत करने वालों में आशीष पटेरिया युवा मोर्चा अध्यक्ष संतोष सोनी देवराज पांडे शुभम सोदिया हिमांशु व्यास किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र जी मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र मिश्रा जी एवं सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया

*स्वतंत्रता सेनानी पंडित श्रीराम मुकुंद दामले की पुण्यतिथि मनाई गई*

Mau Tv News सागर - देवरी देवरी कला(सागर) :-गांधी जी के आह्वान पर 1920 मै स्वदेशी आंदोलन के अग्रणी रहे पंडित श्रीराम मुकुंद दामले को तत्कालीन ब्रिटिश सरकार द्वारा स्वदेशी आंदोलन का समर्थन करने के कारण भारी नगद राशि का भुगतान करना पड़ा था। आज उनके परिवार एवम प्रबुद्ध जनों के द्वारा उनके छाया चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। कार्यक्रम मै श्री राजाराम दामले, श्रीमती रत्ना दामले, श्री सचिन दामले, गांधी भक्त श्री राजू दीक्षित, श्री सुधीर दीक्षित,तनुष दामले, इंदुजा दामले, वैशाली मार्डिकर, आदि इष्ट मित्र उपस्थित थे।

*तीतरपानी झिराघाटी दुल्हा देव मंदिर पर पटैरिया परिवार द्वारा सात दिवसीय सार्वजनिक भागवत महापुराण का आयोजन प्रारंभ*

  Mau Tv News सागर - देवरी देवरी कला :  देवरी तहसील मे ग्राम तीतरपानी के पास झिराघाटी सिद्ध क्षेत्र हनुमान मंदिर परिसर में सात दिवसीय भागवत महापुराण का आयोजन किया जा रहा है यहां पर लगातार 5 वर्षों से पटैरिया परिवार और समस्त क्षेत्रवासियों द्वारा भागवत महापुराण का आयोजन होता आ रहा है भागवत महापुराण की कलश यात्रा पटैरिया निवास तीतरपानी से प्रारंभ होकर झिराघाटी तक निकाली गई जिसमें कथा व्यास श्री रामकृष्ण दुबे, श्रीमती सुशीला बाई पटैरिया, श्री अरविंद पटैरिया, श्री जितेंद्र पटैरिया, श्री अनूप पटैरिया, श्री मंजू पटैरिया, श्री रविंद्र पटैरिया, अंकित, अनिमेष, जयेश ,प्रिंस ,जया ,सृष्टि, शोभित पटैरिया ,सोवरन लोधी, मुन्नू बाबूजी ,दिनेश खरे और समस्त ग्रामवासी शामिल हुए