Mau Tv News जिला सागर शिक्षा के व्यवसायीकरण और माफिया करण से आज शिक्षा आम आदमी के लिए गरीब के लिए सपना बनती जा रही है सबको शिक्षा एक सी शिक्षा कम से कम खर्चे में शिक्षा के साथ शिक्षा से माफ़िया खत्म करने शिक्षा क्रांति परिवर्तन आंदोलन का अनिश्चितकालीन धरना किया जा रहा है 23 मार्च 2022 से चल रहे इस आंदोलन को आज 63 वे दिन तेज आंधी और तूफान में धरने का टेंट पूरी तरह उखड़ गया और धरना स्थल पूरी तरह नष्ट हो गया जिसे बचाने के लिए धरने पर उपस्थित लक्ष्मी कुशवाहा और रजनी कुशवाहा गोविंद लोधी अभिनय श्रीवास ने पूरा प्रयास किया लेकिन तूफान के सामने किसी कार्यकर्ताओ नही चली ओबीसी क्रांति सेना के तत्वाधान में सम्राट अशोक क्रांति सेना लोधी सेना विद्यार्थी मोर्चा एवं सर्व समाज छात्र संगठनों द्वारा यह अनिश्चितकालीन आंदोलन चलाया जा रहा है आंदोलन की मुख्य मांगे इस प्रकार हैं :- नंबर 1. सागर में 2010 से घोषित उच्च राज्य स्तरीय विश्वविद्यालय खोला जाए नम्बर 2 .फर्जी डिग्री बांटने वाले बनाने वाले समस्त स्कूल महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय की मान्यता रद्द की जाए नंबर 3 केंद्रीय विश्वविद्यालय में 50 छात...
Mau Tv News देवरी कला/ जिला सागर देवरी कला। नगर में ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दिन सुबह हवन पूजन एवं युवा ब्राह्मण समाज द्वारा बाइक रैली का आयोजन किया गया, जो माणिकचंद पेट्रोल पंप से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए बीकेपी कॉलेज पर समापन हुआ । इसके बाद बीकेपी कॉलेज से भगवान परशुराम की शोभायात्रा चल समारोह आरंभ हुआ ,जो धूमधाम के साथ मुख्य मार्ग से होते हुए मुरलीधर मंदिर परिसर में संपन्न हुआ। इस दौरान नगर पालिका चौराहे पर पुष्प की वर्षा की गई वही बंधा घाट चौराहे पर मुस्लिम समाज द्वारा चल समारोह में पुप्ष की वर्षा के साथ स्वागत किया गया। जहां हिंदू मुसलमान समाज के प्रतिनिधियों ने गले मिलकर एक दूसरे को ईद एवं परसुराम जन्म उत्सव की शुभकामनाएं दी। चल समारोह के दौरान मुख्य रूप से महंत हरी कृष्ण दास भगवत प्रसाद उपाध्याय ,सुभाष चंद्र चौबे, सत्य नारायण गुरु ,लखन लाल चौबे, गोविंद प्रसाद तिवारी ,मनमोहन मिश्रा, सत्यनारायण मिश्रा ,अरविंद शांडिल्य,सतीश राजोरिया, राजेश पटेरिया, राजेंद्र मिश्रा, नंदकिशोर उदैनिया, शिवनंदन मिश्रा,...