*20 पलंग का सर्व सुविधायुक्त कोविड -19 केयर सेंटर खोलने के लिए आगे आए- भाजपा नेता समाजसेवी अलकेश जैन*
Mau Tv News
जिला सागर / देवरी कला
देवरी कलां:-आज पूरी दुनिया में कोरोना की महामारी का कोहराम हैं, कोरोना वायरस की महामारी ने दुनिया के करीब 200 देशों को अपनी चपेट में ले लिया है। जिससे करोड़ों लोगों की स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौतियां उत्पन्न हो गई है, मध्य प्रदेश भी इस महामारी से लड़ रहा है। ऐसी परिस्थिति में देवरी समाजसेवी भाजपा नेता अलकेश जैन द्वारा शासकीय अस्पताल में 20 बैडों का कोविड-19 सेंटर शुरू किया जा रहा है। जिसमें देवरी से 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित बीना बारह में श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र द्वारा आज देवरी सरकारी अस्पताल को कोविड-19 सेंटर हेतु 20 पलंग, 20गद्दा 20 तकिया 20चद्दर मास्क सेनेटाईजर एवं पीपीई किट आदि उपयोगी चीजें प्रदान की गई हैं।गौरतलब है कि सागर जिले में लगातार कौरोना के केस बढ़ते जा रहे हैं।देवरी में भी पिछले दिनों कोरोना के 11 मामले सामने आए थे
कोरोना संकटकाल में देवरी के शासकीय अस्पताल में स्थित 20 ऑक्सीजन सहित बिस्तरों वाला कोविड केयर सेंटर कोरोना मरीजों के लिए काफी मददगार साबित होगा।देवरी में पिछले साल भी महामारी की पहली लहर और दूसरी लहर के दौरान समाजसेवियों द्वारा अहम भूमिका निभाई थी।पिछली बार यहां रोगियों को योग और ध्यान का अभ्यास भी कराया गया था, एवं जरूरत पड़ने पर रोगियों को भोजन और अन्य उपयोगी वस्तुएं भी प्रदान की गई थीं,इस बार भी यह सभी सुविधाएं उपलब्ध होगीं।सभी डॉक्टर एवं स्टाफ कोविड वार्ड के प्रोटोकॉल के अनुसार, पीपीई किट पहन कर अपना कार्य करते रहते हैं. इसके लिय मेरे द्वारा भी पीपीई किट प्रदान की गई है ताकि मरीज उन्हें आसानी से पहचान सकें और इनसे मदद ले सकें।
अलकेश जैन
भाजपा नेता देवरी विधानसभा
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें