Mau Tv News
देवरी कला / जिला सागर
देवरी कला -: देवरी में हर मंगलवार को समाधान शिविर का आयोजन देवरी नगर के नगरपालिका कार्यालय में किया जाता है। शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित समस्याओं और विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन आदि समस्याओं का समाधान किया गया। साथ ही शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत एक लाभुक का पंजीयन भी किया गया।आज कुल 24 मामले आए जिसमे 5 महिलाओं ने घरेलू कामकाजी महिला कार्ड, 5आवास संबंधित शिकायतें बताई जिनका तत्काल निराकरण किया गया। शिविर में हेमलता सोनी नाम की महिला द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई कि उनके पति का एक्सीडेंट हो जाने से पारिवारिक स्थिति ठीक नहीं है अतः आपसे निवेदन है कि मुझे राशन पर्ची मुहैया कराने की कृपा करें। जिस पर डॉक्टर भानु राणा द्वारा तत्काल अधिकारियों को पर्ची बनवाने हेतु निर्देशित किया गया।बता दें कि नगरपालिका में भाजपा द्वारा लाभुक जागरुता के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। समाधान शिविर में पूर्व विधायक भानु राणा ,सुनील प्रजापति भाजपा महामंत्री,मोनू मिश्रा, पंकज जैन,नईम खान पूर्व पार्षद बाजार बार्ड देवरी, रिंकू पाठक,केडी नामदेव,अनीशा खां,मनु जारौलिया,बंटू पलिया सहित नगर पालिका कर्मचारी उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें