सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

मार्च, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

भाजपा सोशल मीडिया विभाग सागर के जिला सह संयोजक बने आनंद दीक्षित

Mau Tv News जिला सागर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, सोशल मीडिया विभाग प्रदेश संयोजक अभिषेक शर्मा की सहमति से एवं भारतीय जनता पार्टी सागर के जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया की अनुशंसा पर सोशल मीडिया विभाग सागर के जिला सह संयोजक आनंद दीक्षित घोषित किए गए हैं । आनंद दीक्षित ने कहा नवीन दायित्व दिए जाने पर वरिष्ठ नेतृत्व का हृदय से आभार एवं सोशल मीडिया के माध्यम से शुभचिंतकों ने दी बधाई आप सभी का धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ। साथ ही वर्तमान समय में मीडिया की गति बहुत तेजी से बड़ी है, ऐसे में मीडिया प्रबंधन से जुड़े साथियों का यह दायित्व बनता है कि हर समय अपडेट और सतर्क रहकर कार्य करें। कांग्रेस हमेशा से भ्रम और नकारात्मक सूचना देकर जनता को गुमराह करती आई है, हमें हर दम सहज और सतर्क रहकर आम जनता को सच्चाई से अवगत कराना होगा। उन्होंने कहा कि मीडिया प्रभारी में धैर्य और आक्रामकता दोनो की आवश्यकता होती है। लेखनी की धार जितनी नुकीली और पैनी होगी तभी सही समय पर सच्चाई को जनता के बीच ले जाने का कार्य कर सकते है। उन्होंने कहा कि पिछले पांच सालों में मोदी सरकार ने देश में प्रत्येक ...

कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली को लेकर संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में सौंपा ज्ञापन

Mau Tv News देवरी कला जिला सागर देवरी-: 23 मार्च को अधिकारी, कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा मध्य प्रदेश के तत्वाधान में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर माननीय मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन भोपाल के नाम द्वारा माननीय अनुविभागीय अधिकारी सी एल वर्मा (राजस्व)देवरी को सौंपा गया प्रमोद कुमार चौबे ब्लॉक अध्यक्ष देवरी के द्वारा बताया गया कि हमारी एक सूत्रीय मांग 1जनवरी 2005 से बंद मध्य प्रदेश के समस्त पुरानी पेंशन विहीन अधिकारी कर्मचारियों को "मध्यप्रदेश सिविल सेवा पेंशन नियम 1976" के अनुसार जस-की- तस पुरानी पेंशन बहाल की जाए साथ ही नवीन शैक्षणिक संवर्ग में पेंशन ग्रेच्युटी क्रमोन्नति व अन्य लाभ के लिए वरिष्ठता प्रथम नियुक्ति (शिक्षाकर्मी गुरुजी संविदा शिक्षक) दिनांक से मान्य की जाए  पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा रैली माध्यमिक शाला छीर से एसडीएम कार्यालय देवरी गई एवं कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली को लेकर ज्ञापन सौंपा संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में ब्लॉक स्तर के स्वास्थ्य सुरक्षा शिक्षा जनपद राजस्व पोस्ट ऑफिस विटरनरी कृषि एवं सभी विभागों के संगठनों एक साथ शामिल हुए...

नवीन पेंशन योजना की जलाई होली व सभी नगरवासियों को होली की शुभकामनाएं दी

Mau Tv News देवरी कला / जिला सागर देवरी-:17 मार्च को पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के अंतर्गत पेंशन विहीन कर्मचारियों ने देवरी में एनपीएस, नेशनल पेंशन स्कीम की होली जलाई। पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन मध्य प्रदेश, भारत के प्रांतीय आवाह्न एवं जिला अध्यक्ष आलोक गुप्ता से चर्चा उपरांत प्रमोद कुमार चौबे ब्लॉक अध्यक्ष देवरी ने पेंशन बिहीन कर्मचारियों के साथ एनपीएस की होली जलाई। और बताया वर्ष 2004 के बाद मध्य प्रदेश में राज्य एवं केंद्रीय कर्मचारियों को पुरानी पेंशन की पात्रता नहीं है। वर्तमान में कर्मचारियों को रिटायरमेंट के बाद, नवीन पेंशन योजना दी जा रही है। जो 1000 से 2000 रूपये प्रति माह दी जाती है।अब बताएं क्या कर्मचारी का बुढ़ापे में 1000 से 2000 रुपयों में गुजारा हो सकता है ? सरकार को मध्यप्रदेश में होली के पावन अवसर पर पुरानी पेंशन बहाल कर,खुशियां प्रदान करना चाहिए। भारत में राजस्थान, झारखंड, महाराष्ट्र एवं पश्चिम बंगाल सरकारों ने पुरानी पेंशन योजना को पुनः लागू कर दिया है और पेंशन देने की योजना बना ली है। मध्य प्रदेश सरकार को भी पुरानी पेंशन कर ...

ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान आरसीटी सागर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 6 दिवसीय ट्रेनिंग का हुआ समापन .

Mau Tv News जिला / सागर सामाजिक उत्थान एवं प्रशिक्षण सामाजिक उत्थान शिक्षण संस्थान आरसीटी सागर मध्य प्रदेश के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन दिनांक 21 फरवरी 2017 को हुआ ।इसके अध्यक्ष माननीय श्री आर सी लोड़ा कार्यपालक निदेशक,, मुख्य अतिथि माननीय श्री विकास नरवल जी कलेक्टर सागर,, माननीय श्री राज राजीव रंजन मीणा जी ,,,माननीय श्री अजय व्यास फील्ड महाप्रबंधक भोपाल,,  इन सब के कर कमलों से संपन्न हुआ ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान आर सिटी सागर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में ६दिवसीय १५/०३/२०२२को कार्यक्रम का समापन हुआ इस कार्यक्रम में 33 परीक्षार्थी शामिल हुए समारोह के समापन पर संस्थान के निदेशक वेदरतन कुलश्रेष्ठ ने अपने आशीर्वचनों में सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें एक सफल उद्यमी एवं और एक बैंक सखी होने का दावा किया इस अवसर पर राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन पर श्री शांतिलाल ब्रह्माणी एवं अभिषेक रूसिया की उपस्थिति उल्लेखनीय रही  श्री अभिषेक रसिया ने सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की,, और प्रशिक्षण को सार्थक बनाया बैंक सखी का यह बैच 239 है और इस वित्तीय वर्ष का चौथा बैच है अब तक 10...

देवरी नगरपालिका मे लगाया गया समाधान निवारण शिविर

Mau Tv News देवरी कला /जिला सागर देवरी कला:-देवरी नगर भाजपा मण्डल के द्वारा हर मंगलवार को नगर पालिका परिषद में समाधान शिविर लगाया जाता है। समाधान शिविर में कामकाजी घरेलू महिला पर्ची आवास संबंधी समस्याएं,कर्मकार मंडल समस्याएं आदि के संबंध मैं आवेदन आए, जिनका निराकरण मौके पर किया गया। महिलाओं के लिए घरेलू कामकाजी पर्ची वितरित करते हुए भाजपा पदाधिकारी गण।समाधान शिविर में पूर्व विधायक डॉ भानु राणा, सीएमओ रामगोपाल बड़ेरिया,मंडल अध्यक्ष दीपेश जैन,सासंद प्रतिनिधि डॉ अवनीश मिश्रा,महामंत्री सुनील प्रजापति,मोनू मिश्रा,अनीशा खान, मनु जारोलिया, देवेंद्र पलिया, विवेक लखेरा सहित नगरपालिका का स्टाफ मौजूद रहा।

मध्य प्रदेश शिक्षक संघ देवरी ने सौंपा ज्ञापन

Mau Tv News देवरी कला / सागर देवरी-:मध्य प्रदेश शिक्षक संघ ने दिनांक 7 मार्च 2022 को शिक्षक संवर्ग, नवीन शिक्षक संवर्ग एवं अन्य कर्मचारी संघ की प्रदेश स्तरीय मांगों के अभिलंब निराकरण के संबंध में माननीय मुख्यमंत्री महोदय मध्य प्रदेश शासन, माननीय वित्त मंत्री महोदय मध्य प्रदेश शासन, माननीय राज्य मंत्री महोदय स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार), सामान्य प्रशासन विभाग मध्यप्रदेश शासन, माननीय मुख्य सचिव महोदय मध्य प्रदेश शासन के नाम माननीय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को ज्ञापन सौंपा। तहसील अध्यक्ष शरद कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि 30 से 38 वर्षों से एक ही पद पर सेवारत सहायक शिक्षक, शिक्षक, प्रधानाध्यापक, व्याख्याता, प्राचार्य तथा सहायक संचालक, उपसंचालक को योग्यता तथा प्राप्त वेतनमान के आधार पर अपडेट कर उच्च पद नाम दिया जाए, यह मांग पूर्णता अनार्थिक वित्त रहित है। गृह विभाग सफलतापूर्वक इसे अपने पुलिस विभाग में लागू कर चुका है। जबकि प्रारंभ से स्कूल शिक्षा एवं जनजाति विभाग के शिक्षक संवर्ग हेतु हमारा संगठन अनेक वर्षों से माननीयों से निवेदन कर रहा है । मुख्यमंत्री जी दो-दो बार इस आशय की घोषणा भी कर च...

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ने कलेक्टर महोदय के द्वारा मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Mau Tv News जिला -सागर सागर-:आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष आदरणीय भरत पटेल जी के आवाह्न पर दीपक होटल सागर में, प्रांतीय उपाध्यक्ष हरिशंकर ढ़िमोले जी के मुख्य अतिथि में एवं संभागीय अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार दुबे,जिला अध्यक्ष राकेश कुमार राजपूत , देवरी ब्लॉक अध्यक्ष दशरथ लोधी एवं प्रमोद कुमार चौबे जिला मीडिया प्रभारी के साथ सैकड़ों की संख्या में तहसील एवं विकास खंडों से आये पेंशन विहीन साथी, मातृशक्ति ने आज 6 मार्च 2022 को पुरानी पेंशन बहाली, क्रमोन्नति एवं शिक्षक संवर्ग की लंबित समस्याओं के संबंध में  त्रिसूत्रीय ज्ञापन कलेक्टर महोदय के द्वारा, माननीय मुख्यमंत्री जी के नाम सौंपा गया। कार्यक्रम में श्री ढ़िमोले ने कहा पुरानी पेंशन बुढ़ापे का सहारा है। श्री धर्मेंद्र दुबे ने कहा पुरानी पेंशन बहाली अत्यंत आवश्यक है क्योंकि इसके बिना परिवार की आर्थिक व्यवस्था छिन्न-भिन्न हो जाती है। जिला अध्यक्ष राकेश राजपूत सागर ने कहा पुरानी पेंशन हमारा हक है और हम इसे लेकर रहेंगे। दशरथ लोधी ब्लॉक अध्यक्ष देवरी के द्वारा बताया गया कि पुरानी पेंशन अप्रैल 2004 के बाद बंद कर नवीन अंशदाई पेंशन...

दहेज प्रथा मुक्त संस्था के कार्यसमिति की बैठक हुई संपन्न विभिन्न कार्यकर्ताओं की हुई नियुक्तियाँ

Mau tv news जिला - सागर सागर-: दहेज प्रथा मुक्त संस्था द्वारा आज राष्ट्रीय कार्यसमिति का गठन किया गया जिसमें श्री जयदीप दुबे जी को राष्ट्रीय सचिव पद का दायित्व दिया गया/आर एस तिवारी को राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य छत्तीसगढ़, वंशिका शर्मा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य महिला मोर्चा छत्तीसगढ़, कामरान उद्दीन सिद्दीकी राष्ट्रीय कार्यसमिति अध्यक्ष संपूर्ण भारत, सोनू राणा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य अमरोहा बनाया गया इस मौके पर संस्था के संरक्षक सुब्रत त्रिपाठी पूर्व महानिदेशक उत्तर प्रदेश पुलिस, संस्थापक शरद गुप्ता, महामंत्री अर्चना शर्मा सभी पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई दी संस्था का किसी भी राजनीतिक तत्व से कोई संबंध नहीं है, दहेज प्रथा मुक्त संस्था का उद्देश्य समाज में फैली कुरीति दहेज प्रथा को बंद करना है