*वास्तविक भारत पार्टी द्वारा अपने साथी कार्यकर्ताओं सहित एक दिन का उपवास रखकर गांधी जी के सम्मान में गांधी संवाद कार्यक्रम रखा गया*
Mau Tv News
देवरी कला /
जिला सागर
वास्तविक भारत पार्टी के जिला अध्यक्ष मोहनलाल रैकवार द्वारा अपने साथी कार्यकर्ताओं के साथ 1 दिन का उपवास रखकर गांधी संवाद कार्यक्रम, गांधी स्तंभ देवरी में सार्वजनिक मंच से रखा जिसमें उपवास रखने वाले मोहन लाल रैकवार, नसीम खान, सरस त्रिवेदी, रामेश्वर पटेल, हर्ष गुप्ता, रामेश्वर यादव, राघव गुप्ता, आशीष कुमार शर्मा, गांधी वक्त राजू दीक्षित और सूर्यकांत गुप्ता शामिल हुए | कार्यक्रम के दौरान गढ़ाकोटा से अमित सोनी जी ने गांधी जी को माला पहनाकर अपना उद्बोधन दिया|राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बारे में वर्तमान समय में जिस तरह घिनौनी शब्दावली का प्रयोग किया जा रहा है, महापुरुषों का अपमान करने वालों के विरोध में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया| कार्यक्रम में देवरी नगर के गणमान्य नागरिकों सहित गांधी भक्त राजू दीक्षित, नर्मदा प्रसाद बाल्मीकि नगर पालिका, संजय ब्रज पुरिया जी, अमित सोनी जी गढ़ाकोटा, प्रवीण सोनी जी रहली, प्रवीण नामदेव जी, मदन पटेल जी, इंद्रपाल अहिरवार जी, संजय भदोरिया वकील गौरझामर आदि शामिल हुए|कार्यक्रम का समापन केंडिल जलाकर शाम 6:00 बजे गांधीजी के नारों के साथ किया गया|
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें