May Tv News
देवरी कला / जिला सागर
देेेवरी कला-: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर नेशनल मूवमेंट फार ओल्ड पेंशन स्कीम मध्य प्रदेश भारत,पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन मध्य प्रदेश ने राष्ट्रीय पेंशन योजना नवीन पेंशन योजना के स्थान पर पुरानी पेंशन बहाली एवं मृतक शासकीय सेवकों के आश्रित परिवारों को, परिवार पेंशन एवं कुटुंब पेंशन व विशेष पेंशन लागू करने तथा केंद्र के सामान्य परिवार पेंशन नियमानुसार लागू करने के संबंध में महामहिम राष्ट्रपति महोदय भारत, माननीय प्रधानमंत्री महोदय भारत सरकार, माननीय मुख्यमंत्री महोदय मध्य प्रदेश शासन के नाम रजिस्ट्री डाक से प्रेषित की गई एवं एसडीएम महोदय के द्वारा माननीय कलेक्टर महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा।
प्रमोद कुमार चौबे ब्लॉक अध्यक्ष देवरी, के द्वारा बताया गया कि भारत सरकार की राज पत्र क्रमांक 296 वित्त मंत्रालय (आर्थिक कार्य विभाग) अधिसूचना नई दिल्ली 22 दिसंबर 2003 पुनः संरक्षित अंशदान पेंशन प्रणाली के आदेश अनुसार वर्ष 2004 से केंद्र सरकार ने लागू किया ।उक्त योजना के अनुक्रम में मध्य प्रदेश शासन के परिपत्र एफ 9/3/ 2003/नियम चार/भोपाल/ 01/01/2005 से 13/04/ 2005 या उसके पश्चात नियुक्त राज्य शासकीय सेवकों के लिए एनपीएस राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली लागू की गई है। भारत सरकार की राज्य पत्र क्रमांक 41 वित्त मंत्रालय अधिसूचना नई दिल्ली 31 जनवरी 2019 में केंद्र सरकार का मासिक अंशदान उनकी वेतन और महंगाई का 14% होगा इसके अनुक्रम में मध्यप्रदेश शासन वित्त विभाग के आदेश क्रमांक एफ/9-4/ 2021/ नियम /चार/भोपाल दिनांक 28 मई 2021 से लागू किया गया है।अतः महोदय से निवेदन है कि भारत सरकार की राष्ट्रीय पेंशन योजना एनपीएस संदर्भित अधिसूचना के अनुक्रम में आदेश जारी करने तथा पुरानी पेंशन बहाल करने की कृपा करें।कार्यक्रम में सम्मिलित भुवानी प्रसाद लोधी, अशोक कुमार पटेल, दयाशंकर ताम्रकार, नरेंद्र कुमार जैन, मुकेश कुमार अहिरवार के द्वारा रजिस्ट्री डाक द्वारा प्रेषित की गई। जितेंद्र कुमार पटेल पटवारी, रजत जैन पटवारी,मनीष कुमार गुप्ता, योगेंद्र कुमार सोनी आदि ज्ञापन में शामिल हुए एवं कार्यक्रम को सफल बनाया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें