सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

लहसुन और प्याज के दामो से परेशान किसानों के साथ कांग्रेस विधायक हर्ष यादव का अनोखा प्रदर्शन, कर राष्ट्रपति के नाम देवरी एसडीएम को 8 सूत्रीय मांगो को लेकर ज्ञापन सौंपा

 Mau Tv News 

देवरी कला/जिला सागर

देवरी कला-:देवरी विधानसभा क्षेत्र के लहसुन—प्याज उत्पादक कृषकों ने क्षेत्रीय विधायक हर्ष यादव के नेतृत्व में आज देवरी नगर की मुख्य सड़कों पर जमकर प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत देवरी नगर के ह्रदय स्थल नगरपालिका चौराहा से हुई जहॉ पर क्षेत्र के सभी कृषक ए​कत्रित हुए। इसके उपरान्त क्षेत्रीय विधायक हर्ष यादव के नेतृत्व में किसानों द्वारा मुख्य मार्ग से रैली निकालकर SDM कार्यालय देवरी पहुॅच जमकर प्रदर्शन किया। लहसुन और प्याज के उत्पादन में व्यय राशि से कम कीमत पर खरीदी होने से नाराज किसानों ने SDM कार्यालय के सामने लहसुन डालकर उग्र प्रदर्शन किया। साथ ही प्रदेश के मुखिया शिवराजसिंह चोहान एवं कृषि मंत्री कमल पटैल को एक—एक लहसुन की बोरी भेट की। प्रदर्शन के बाद क्षेत्रीय विधायक हर्ष यादव ने उपस्थित समस्त किसानों के साथ राष्ट्रपति के नाम SDM देवरी को 8 सूत्रीय ज्ञापन पत्र सौपा। 

 सागर जिले की विधानसभा क्षेत्र देवरी में सबसे ज्यादा लहसुन-प्याज उत्पादक कृषक है, जिन्होंने इस वर्ष 2022 में अच्छे उत्पादन को लेकर बहुत ज्यादा लागत लगाकर लहसुन प्याज की फसल बोयी हुई थी, किन्तु इस वर्ष उक्त फसलों का उचित मूल्य किसानों को प्राप्त नहीं हो रहा है, कोरोना सकटकाल एवं प्राकृतिक आपदा के कारण विगत 3-4 वर्षों से क्षेत्र का अन्नदाता आर्थिक रूप से बेहद परेशान है फसलों का उचित दाम न मिलने, उत्पादित फसलों को सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर न खरीदने सहित विभिन्न समस्याओं के संदर्भ में समस्त क्षेत्रवासियों द्वारा निम्न बिन्दुवार मांग की हैं प्रदेश के सागर जिले में सबसे ज्यादा देवरी में लहसुन प्याज के उत्पादक कृषक है, जिन्होंने इस वर्ष 2022 में उक्त फसल के अच्छे उत्पादन को लेकर जमा पूंजी को व्यय कर अच्छा उत्पादन किया है, किन्तु बाजार भाव ठीक न होने से किसानों को बेहद नुकसान हुआ है, प्रदेश सरकार लहसुन-प्याज फसल को समर्थन मूल्य पर खरीदने की प्रक्रिया सुनिश्चित करें।. लहसुन-प्याज उत्पादक कृषकों को अन्य वर्षों की अपेक्षा इस वर्ष अत्याधिक लागत लगाकर फसल का उत्पादन करना पड़ा है, जैसे 30 हजार रुपए प्रति एकड़ बीज की उपलब्धता, डीजल/पेट्रोल की मूल्यवृद्धि मजदूरी (फसल लगवाई, निदाई-गुडाई इत्यादि मजदूरी), खाद, बारदाना अन्य सभी आवश्यक वस्तुओं की कीमत पिछले वर्षों की अपेक्षा डबल है। बढ़ती हुई महगाई/लागत को ध्यान में रखते हुए 50 हजार रुपए प्रति एकड़ भावान्तर की राशि किसानों को दी जाए।

लहसुन-प्याज उत्पादक कृषकों को अपनी फसल विक्रय के निर्यात खोले जाए। 4. सागर जिले के देवरी विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा लहसुन प्याज उत्पादक कृषक है, जिन्हें उद्यानिकी विभाग के माध्यम से लहसुन-प्याज भण्डारण केन्द्र निर्माण के सब्सिडी आधार लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा प्रदाय किए जाए।सागर जिले के देवरी विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा लहसुन, प्याज, टमाटर, मिर्ची, आलू सहित अन्य उद्यानिकी फसलों के उत्पादक कृषक है, जिन्हें लाभ पहुंचाने हेतु क्षेत्र में छूट प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित की जाए। क्षेत्र में लगातार पम्प फीडर/घरेलू फीडर बंद कर विद्युत कटौती की जा रही है, जिससे ग्रामीण दोनों में गूंग उड़द फसलों की सिंचाई एवं बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। विद्युत कटौती पर तत्काल रोक लगाई जाए। पेट्रोलियम पदार्थों व खाद्य पदार्थों की लगातार मूल्य वृद्धि से आमनागरीक बेहद परेशान है। आमनागरिकों के हितो को ध्यान में रखते हुए मूल्य वृद्धि वापिस ली जाए। ग्रीष्मकाल के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में बेहद नीषण पेयजल संकट उत्पन्न हो चुका है, लगातार जलस्तर गिरने से ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित हैण्डपम्प व नलजल योजनाएं बंद होती जा रहे है। संबंधित विभाग प्रमुख एवं स्थानीय जनपद पंचायत देवरी / केसली द्वारा पेयजल संकट को ध्यान में रखते हुए कोई आवश्यक प्रभावी कदम अभी तक नहीं उठाए है। क्षेत्र में पेयजल संकट को ध्यान में रखते हुए, नवीन नलकूप खनन कराने, बद योजनाओं को शीघ्र चालू कराने की कार्यवाही त्वरित की जाए।

 सागर जिले के देवरी विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा लहसुन—प्याज उत्पादक कृषक है, जिन्हे उद्यानिकी विभाग के माध्यम से लहसुन—प्याज भण्डारण केन्द्र निर्माण के सब्सिडी आधार लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा प्रदाय किए जाए।

उपरोक्त मांगो का शीघ्र निराकरण किया जायें नही तो आगामी समय में क्षेत्रीय किसानों के साथ भूख हडताल व उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी गई है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

देवरी नगर में ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूम धाम के साथ मनाया गया

  Mau Tv News  देवरी कला/ जिला सागर देवरी कला। नगर में ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दिन सुबह हवन पूजन एवं युवा ब्राह्मण समाज द्वारा बाइक रैली का आयोजन किया गया, जो माणिकचंद पेट्रोल पंप से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए बीकेपी कॉलेज पर समापन हुआ । इसके बाद बीकेपी कॉलेज से भगवान परशुराम की शोभायात्रा चल समारोह आरंभ हुआ ,जो धूमधाम के साथ मुख्य मार्ग से होते हुए मुरलीधर मंदिर परिसर में संपन्न हुआ। इस दौरान नगर पालिका चौराहे पर पुष्प की वर्षा की गई वही बंधा घाट चौराहे पर मुस्लिम समाज द्वारा चल समारोह में  पुप्ष की वर्षा के साथ स्वागत किया गया। जहां हिंदू मुसलमान समाज के प्रतिनिधियों ने गले मिलकर एक दूसरे को ईद एवं परसुराम जन्म उत्सव की शुभकामनाएं दी। चल समारोह के दौरान मुख्य रूप से महंत हरी कृष्ण दास भगवत प्रसाद उपाध्याय ,सुभाष चंद्र चौबे, सत्य नारायण गुरु ,लखन लाल चौबे, गोविंद प्रसाद तिवारी ,मनमोहन मिश्रा, सत्यनारायण मिश्रा ,अरविंद शांडिल्य,सतीश राजोरिया, राजेश पटेरिया, राजेंद्र मिश्रा, नंदकिशोर उदैनिया, शिवनंदन मिश्रा,...

भाजपा मंडल देवरी द्वारा त्रिदेव प्रशिक्षण मंडल कार्यशाला का आयोजन किया गया

Mau Tv News देवरी कला/जिला सागर देवरी भाजपा मंडल द्वारा त्रिदेव मंडल कार्यशाला का आयोजन भाजपा मंडल देवरी द्वारा भाजपा कार्यालय लक्ष्मी वार्ड में किया गया जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में अभिषेक भार्गव कार्यालय मंत्री देवेंद्र कटारे जिला उपाध्यक्ष अनिल ढिमोले जिला मंत्री देवेंद्र फुसकेले मितेंद्र चौहान उपस्थित रहे जिसमें स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष दीपेश जैन द्वारा दिया गया महामंत्री सुनील प्रजापति द्वारा मंच संचालन किया गया त्रिदेव प्रशिक्षण मंडल कार्यशाला में बूथ अध्यक्ष महामंत्री बीएलए को प्रशिक्षण दिया गया महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष वंदना दुबे महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सत्यवती लोधी डॉ अवनीश मिश्रा द्वारका चौरसिया मंडल उपाध्यक्ष तेजराम पटेल नीरज नामदेव नीरज तिवारी रिंकू पाठक आशीष पटेरिया आदर्श साहू उदयभान जोगी युवा मोर्चा अध्यक्ष मोंटू राजपूत नईम खान विमलेश विश्वकर्मा अभिषेक बड़कुल राजाराम दामले सोनू सावलानी मनोज नामदेव बबलू नगरिया संतोष सोनी राजा गुप्ता सहित जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे

संत शिरोमणि सेन जी महराज की जंयती पर देवरी युवा सेन समाज ने निकाली वाहन रैली नगर के मुख्य मार्गों से होकर निकली वाहन रैली एवं शोभायात्रा

Mau Tv News  देवरी कला/ जिला सागर देवरी कलां:-सेन समाज के आराध्य श्री संत शिरोमणि सेन जी महाराज की 722 वी जन्म जयंती बुधवार को मनाई गई संत सेन जयंती वैशाख मास के कष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि को मनाई जाती है पवित्रता और सात्विकता का संदेश देने वाले संत सेन महाराज सेन समाज कुल गुरु भी कहलाते हैं सेन महाराज के कई विचार ऐसे हैं जिनसें आज भी जीवन को नई प्रेरणा मिलती है जन्म जयंती के उपलक्ष्य में देवरी के सुख-चैन वार्ड स्थित सेन मंदिर पर आज संत शिरोमणि सेन जी महाराज की प्रतिमा का पूजन समाज के वरिष्ठ एवं नगर के समाजसेवी भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री संदीप जैन एवं युवा सेन समाज अध्यक्ष सतीश सेन श्याम बिहारी सेन पुष्पेंद्र सेन द्वारा किया गया तत्पश्चात सेन मंदिर से संत शिरोमणि सेन जी महराज की प्रतिमा सहित डीजे बाजी के साथ नगर के मुख्य मार्गो से होकर वाहन रैली निकाली गईं बाहन रैली में नगर के सामाजिक बंधु सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे कार्यक्रम में सेन समाज के पूर्व अध्यक्ष श्याम बिहारी सेन युवा सेन समाज के अध्यक्ष सतीश सेन उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्र सेन भाजपा किसान मोर्चा के ...