संत शिरोमणि सेन जी महराज की जंयती पर देवरी युवा सेन समाज ने निकाली वाहन रैली नगर के मुख्य मार्गों से होकर निकली वाहन रैली एवं शोभायात्रा
Mau Tv News
देवरी कला/ जिला सागर
देवरी कलां:-सेन समाज के आराध्य श्री संत शिरोमणि सेन जी महाराज की 722 वी जन्म जयंती बुधवार को मनाई गई संत सेन जयंती वैशाख मास के कष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि को मनाई जाती है पवित्रता और सात्विकता का संदेश देने वाले संत सेन महाराज सेन समाज कुल गुरु भी कहलाते हैं सेन महाराज के कई विचार ऐसे हैं जिनसें आज भी जीवन को नई प्रेरणा मिलती है जन्म जयंती के उपलक्ष्य में देवरी के सुख-चैन वार्ड स्थित सेन मंदिर पर आज संत शिरोमणि सेन जी महाराज की प्रतिमा का पूजन समाज के वरिष्ठ एवं नगर के समाजसेवी भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री संदीप जैन एवं युवा सेन समाज अध्यक्ष सतीश सेन श्याम बिहारी सेन पुष्पेंद्र सेन द्वारा किया गया तत्पश्चात सेन मंदिर से संत शिरोमणि सेन जी महराज की प्रतिमा सहित डीजे बाजी के साथ नगर के मुख्य मार्गो से होकर वाहन रैली निकाली गईं बाहन रैली में नगर के सामाजिक बंधु सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे
कार्यक्रम में सेन समाज के पूर्व अध्यक्ष श्याम बिहारी सेन युवा सेन समाज के अध्यक्ष सतीश सेन उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्र सेन भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री संदीप जैन बबलू सिनेमा विजय सिंह राजपूत समाजसेवी मोनू सेन कमलेश सेन रजनीश सेन मनीष सेन रविंद्र सेन रामबाबू सेन दीपक सेन लल्लू सेन मुकेश सेन अरविंद सेन राकेश सेन अक्षय सेन संदीप सेन सुनील सेन मन्नू सेन महेश सेन पप्पू सेन सहित समस्त सेन समाज के सामाजिक बंधु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें