Mau Tv News
देवरी कला/ जिला सागर
देवरी कला। नगर में ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दिन सुबह हवन पूजन एवं युवा ब्राह्मण समाज द्वारा बाइक रैली का आयोजन किया गया, जो माणिकचंद पेट्रोल पंप से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए बीकेपी कॉलेज पर समापन हुआ । इसके बाद बीकेपी कॉलेज से भगवान परशुराम की शोभायात्रा चल समारोह आरंभ हुआ ,जो धूमधाम के साथ मुख्य मार्ग से होते हुए मुरलीधर मंदिर परिसर में संपन्न हुआ। इस दौरान नगर पालिका चौराहे पर पुष्प की वर्षा की गई वही बंधा घाट चौराहे पर मुस्लिम समाज द्वारा चल समारोह में पुप्ष की वर्षा के साथ स्वागत किया गया। जहां हिंदू मुसलमान समाज के प्रतिनिधियों ने गले मिलकर एक दूसरे को ईद एवं परसुराम जन्म उत्सव की शुभकामनाएं दी।
चल समारोह के दौरान मुख्य रूप से महंत हरी कृष्ण दास भगवत प्रसाद उपाध्याय ,सुभाष चंद्र चौबे, सत्य नारायण गुरु ,लखन लाल चौबे, गोविंद प्रसाद तिवारी ,मनमोहन मिश्रा, सत्यनारायण मिश्रा ,अरविंद शांडिल्य,सतीश राजोरिया, राजेश पटेरिया, राजेंद्र मिश्रा, नंदकिशोर उदैनिया, शिवनंदन मिश्रा, अभय चंसोरिया, अवनीश मिश्रा ,अजय तिवारी ,सोनू गोस्वामी, बृजेश चौबे ,अनिल बिल्थरे आशीष गुरु, राहुल रिछारिया,महेंद्र पलिया, मोनू भटेले, प्रवीण पाठक,दिनेश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद थे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें