पुरानी पेंशन बहाली को लेकर आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ने कलेक्टर महोदय के द्वारा मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
Mau Tv News
जिला -सागर
सागर-:आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष आदरणीय भरत पटेल जी के आवाह्न पर दीपक होटल सागर में, प्रांतीय उपाध्यक्ष हरिशंकर ढ़िमोले जी के मुख्य अतिथि में एवं संभागीय अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार दुबे,जिला अध्यक्ष राकेश कुमार राजपूत , देवरी ब्लॉक अध्यक्ष दशरथ लोधी एवं प्रमोद कुमार चौबे जिला मीडिया प्रभारी के साथ सैकड़ों की संख्या में तहसील एवं विकास खंडों से आये पेंशन विहीन साथी, मातृशक्ति ने आज 6 मार्च 2022 को पुरानी पेंशन बहाली, क्रमोन्नति एवं शिक्षक संवर्ग की लंबित समस्याओं के संबंध में त्रिसूत्रीय ज्ञापन कलेक्टर महोदय के द्वारा, माननीय मुख्यमंत्री जी के नाम सौंपा गया। कार्यक्रम में श्री ढ़िमोले ने कहा पुरानी पेंशन बुढ़ापे का सहारा है। श्री धर्मेंद्र दुबे ने कहा पुरानी पेंशन बहाली अत्यंत आवश्यक है क्योंकि इसके बिना परिवार की आर्थिक व्यवस्था छिन्न-भिन्न हो जाती है। जिला अध्यक्ष राकेश राजपूत सागर ने कहा पुरानी पेंशन हमारा हक है और हम इसे लेकर रहेंगे। दशरथ लोधी ब्लॉक अध्यक्ष देवरी के द्वारा बताया गया कि पुरानी पेंशन अप्रैल 2004 के बाद बंद कर नवीन अंशदाई पेंशन योजना लागू की गई है जो परिवार हित में नहीं है। प्रमोद कुमार चौबे ने कहा नवीन पेंशन योजना के स्थान पर पुरानी पेंशन बहाली एवं मृतक शासकीय सेवकों के आश्रित परिवारों को परिवार पेंशन दिया जाना आवश्यक है। ज्ञापन सौंपे जाने के उपरांत कार्यक्रम का समापन हुआ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें