Mau Tv News
देवरी कला जिला सागर
देवरी-: 23 मार्च को अधिकारी, कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा मध्य प्रदेश के तत्वाधान में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर माननीय मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन भोपाल के नाम द्वारा माननीय अनुविभागीय अधिकारी सी एल वर्मा (राजस्व)देवरी को सौंपा गया
प्रमोद कुमार चौबे ब्लॉक अध्यक्ष देवरी के द्वारा बताया गया कि हमारी एक सूत्रीय मांग 1जनवरी 2005 से बंद मध्य प्रदेश के समस्त पुरानी पेंशन विहीन अधिकारी कर्मचारियों को "मध्यप्रदेश सिविल सेवा पेंशन नियम 1976" के अनुसार जस-की- तस पुरानी पेंशन बहाल की जाए साथ ही नवीन शैक्षणिक संवर्ग में पेंशन ग्रेच्युटी क्रमोन्नति व अन्य लाभ के लिए वरिष्ठता प्रथम नियुक्ति (शिक्षाकर्मी गुरुजी संविदा शिक्षक) दिनांक से मान्य की जाए
पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा रैली माध्यमिक शाला छीर से एसडीएम कार्यालय देवरी गई एवं कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली को लेकर ज्ञापन सौंपा संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में ब्लॉक स्तर के स्वास्थ्य सुरक्षा शिक्षा जनपद राजस्व पोस्ट ऑफिस विटरनरी कृषि एवं सभी विभागों के संगठनों एक साथ शामिल हुए पटवारी मान सिंह ठाकुर ने कहा की 1 जनवरी 2005 के बाद कर्मचारियों को पुरानी पेंशन की पात्रता नहीं है सचिव मनोज कुमार मिश्रा ने कहा पुरानी पेंशन कर्मचारियों का अधिकार है सुनील कुमार राजपूत ने कहा पुरानी पेंशन बहाल करना कर्मचारी के हित में है भुवानी प्रसाद लोधी ने कहा पुरानी पेंशन कर्मचारी के बुढ़ापे का सहारा है मनदीप डिम्हा म.प्र. विद्युत मंडल ने कहा पेंशन कर्मचारी के भविष्य का सहारा है दिनेश कुमार दीक्षित ने कहा पुरानी पेंशन बहाल होना उचित है कन्हैयालाल ताम्रकार ने कहा पुरानी पेंशन अन्य राज्यों में बहाल हो गई है तो मध्यप्रदेश में भी बाहर कर देना चाहिए दीपक पाराशर ने कहा पुरानी पेंशन कर्मचारी के बुढ़ापे की दवाई राशन और सामाजिक जीवन जीने के लिए आवश्यक है डॉ अशोक कुमार राठौर ने कहा पुरानी पेंशन कर्मचारी के लिए औषधीय है टानिक है राजेश साहू भारतीय डाक सेवा ने कहा पुरानी पेंशन हमारा अधिकार है हम उसे लेकर रहेंगे
अंत में निशांत मिश्रा पुलिस, कुलदीप डिम्हा रूपक रिछारिया देवेंद्र मिश्रा अशोक विश्वकर्मा रामनरेश लोधी राजाराम लोधी सुशील कुमार भारद्वाज, आशीष दीक्षित उमा दुबे मृदुला पचौरी नीता लोधी मधु रश्मि प्यासी कल्पना वर्मा शालनी तिवारी अनीता राजोरिया अजय तिवारी दिनेश चौरसिया रमेश नामदेव संदीप पांडे पवन नामदेव नरेंद्र सोलंकी अवधेश पटेल सविता साहू बिमलागढ़ सुनीता रजक योगेश मेहरा बाबूलाल पटेल अंकित राठौर सौरभ पुष्टि विनोद लोधी महेश कुमार लोधी कृष्ण कुमार दांगी राजेंद्र कुमार ठाकुर उमेश यादव रामनरेश साहू राम पुकार यादव रणजीत राजपूत गंधर्व सिंह ठाकुर केके पटेल पिपरिया पटवारी आशीष कुमार तिवारी भागचंदानी पटवारी आनंद विश्वकर्मा नरेंद्र स्वामी पवन नामदेव के द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया 27 मार्च 2022 को जिला एवं 3 अप्रैल 2022 को राजधानी भोपाल में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर आंदोलन होना है सभी में सूचना प्रेषित है कार्यक्रम में सम्मिलित समस्त महिला एवं पुरुष पेंशन विहीन अधिकारी कर्मचारी ब्लॉक देवरी जिला सागर मध्य प्रदेश


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें