Mau Tv News
देवरी कला / जिला सागर
देवरी-:17 मार्च को पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के अंतर्गत पेंशन विहीन कर्मचारियों ने देवरी में एनपीएस, नेशनल पेंशन स्कीम की होली जलाई। पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन मध्य प्रदेश, भारत के प्रांतीय आवाह्न एवं जिला अध्यक्ष आलोक गुप्ता से चर्चा उपरांत प्रमोद कुमार चौबे ब्लॉक अध्यक्ष देवरी ने पेंशन बिहीन कर्मचारियों के साथ एनपीएस की होली जलाई। और बताया वर्ष 2004 के बाद मध्य प्रदेश में राज्य एवं केंद्रीय कर्मचारियों को पुरानी पेंशन की पात्रता नहीं है। वर्तमान में कर्मचारियों को रिटायरमेंट के बाद, नवीन पेंशन योजना दी जा रही है। जो 1000 से 2000 रूपये प्रति माह दी जाती है।अब बताएं क्या कर्मचारी का बुढ़ापे में 1000 से 2000 रुपयों में गुजारा हो सकता है ? सरकार को मध्यप्रदेश में होली के पावन अवसर पर पुरानी पेंशन बहाल कर,खुशियां प्रदान करना चाहिए। भारत में राजस्थान, झारखंड, महाराष्ट्र एवं पश्चिम बंगाल सरकारों ने पुरानी पेंशन योजना को पुनः लागू कर दिया है और पेंशन देने की योजना बना ली है। मध्य प्रदेश सरकार को भी पुरानी पेंशन कर देना चाहिए। मध्यप्रदेश में यदि पुरानी पेंशन लागू नहीं की जाती तो संगठन का आगामी कार्यक्रम 23 मार्च को ब्लॉक स्तर पर धरना प्रदर्शन, जिला स्तर पर 27 मार्च एवं 3 अप्रैल को प्रदेश स्तर पर भोपाल में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर उपस्थित हरि कृष्ण चौबे, दीपक पाराशर, अविनाश मेहरा, सतीश तिवारी, नितिन स्वामी, कमलेश साहू, दीपिका पाराशर, रामसखी ठाकुर, मनीष गुप्ता, भैया लाल धुर्वे, आशुतोष खरे, मुरारीलाल सकवार, अभिषेक गोयल, कुलदीप डिम्हा ,भुवानी प्रसाद लोधी, देवेंद्र मिश्रा, रूपक रिछारिया, राजाराम लोधी, रामनरेश लोधी, अशोक विश्वकर्मा, भूपेंद्र मांडवे, संतोष मेहरा,कौशल मेहरा,दयाशंकर ताम्रकार, सतीश चौबे, राजेंद्र ठाकुर, अनिल पाठक,विजय मेहरा, पवन मेहरा आदि होलिका दहन कार्यक्रम में उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाया ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें