Mau Tv News
देवरी कला / जिला सागर
देवरी कला-:अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा तमिलनाडु की घटना जो कि एमने स्कूल (ईसाई मिशनरी) में 12वीं क्लास की छात्रा बहन लावण्या पर स्कूल प्रबंधन द्वारा जबरन धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया दबाव इतना था कि बहन लावण्या को आत्महत्या का मार्ग अपनाना पड़ा इस घटना में तमिलनाडु का शासन प्रशासन मौन रहा जिसके विरोध में विद्यार्थी परिषद द्वारा नगर मंत्री अंकित प्रजापति के नेतृत्व में तमिलनाडु सरकार एवं ईसाई मिशनरी की अर्थी निकालकर पुतला दहन किया गया, इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अविनाश खत्री ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर विरोध प्रदर्शन हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है,जब तमिलनाडु में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की राष्ट्रीय महामंत्री बहन निधि त्रिपाठी एवं अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा इस घटना के विरोध में मुख्यमंत्री के कार्यालय के सामने धरना दिया तो उनको पुलिस कस्टडी में रखा गया एक तरफ देश की सरकार माननीय प्रधानमंत्री विद्यार्थियों की सुरक्षा हेतु हर स्तर पर कार्य कर रहे हैं दूसरी तरफ तमिलनाडु सरकार ने इस विषय को इस घटना को लेकर कोई कार्य नहीं किया यदि कोई संगठन अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ता है परंतु वहां की सरकार अन्याय का साथ देती है तो यह लोकतंत्र की हत्या है अगर इसी तरह है ऐसी संस्थाये शिक्षा के माध्यम से शिक्षा का सहारा लेकर षडयंत्र पूर्वक किसी विशेष धर्म को लेकर धर्म विरोधी बातों को लेकर जबरन धर्म परिवर्तन का कृत्य करती है तो विद्यार्थी परिषद उसका पुरजोर विरोध करेगा और ऐसे संस्थानों को बंद करवाने का काम विद्यार्थी परिषद करेगा जो राष्ट्र विरोधी रहेगा उसको इस राष्ट्र में रहने का कोई अधिकार नहीं बहन लावण्या को न्याय दिलाने के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद देवरी हर स्तर पर विरोध प्रदर्शन करेगा। इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर अध्यक्ष गोविंद केवट, नगर मंत्री अंकित प्रजापति,नगर छात्रा प्रमुख निधि अहिरवार, वैशाली रजक,अनु जैन, मोना सेन, शिवानी पटेल, सोनाली जाटव, हेमलता, नगर उपाध्यक्ष वैभव खत्री, सूर्यकांत प्रजापति, नगर कार्यालय मंत्री मिलन पटेल, महाविद्यालय कार्य प्रमुख महेंद्र कोष्टी, मनु मिश्रा, अरुण घोषी, मयंक मिश्रा, छोटू सेन,अनुज सरकार,मोहित वाल्मीकि, शिवा नामदेव,राज कोष्टी, राजा गुप्ता, शिवम तिवारी, दुर्गेश प्रजापति, गोलू प्रजापति, देवांश पाराशर,अनिमेष लोधी, मधुर प्रजापति, हर्ष सेन, रितिक प्रजापति एवं इस विरोध प्रदर्शन का समर्थन करते हुए बजरंग दल के कार्यकर्ता बंधु और दायित्वान अधिकारी सम्मिलित हुए।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें