अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई देवरी ने तमिलनाडु सरकार के विरोध मे चलाया हस्ताक्षर अभियान जिसमें सैकड़ो की संख्या में छात्र - छात्राओं ने किए हस्ताक्षर
Mau Tv News
देवरी कला / जिला सागर
देवरी कला-:अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई देवरी द्वारा नेहरू महाविद्यालय में नगर उपाध्यक्ष वैभव खत्री एवं सूर्यकांत प्रजापति के नेतृत्व में बहन लावण्या को न्याय दिलाने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया,तमिलनाडु की घटना जो हुई है जिसमें तमिलनाडु के एम ने स्कूल जो ईसाई मिशनरी द्वारा चलाया जाता है उस स्कूल की बारहवीं कक्षा की छात्रा बहन लावण्या के ऊपर जबरन धर्मांतरण के लिए दबाव बनाया गया जिससे पीड़ित होकर छात्रा ने आत्महत्या का मार्ग अपनाया परंतु ईसाई धर्म स्वीकार नहीं किया इस घटना पर तमिलनाडु का शासन प्रशासन मौन रहा इस पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर बहन लावण्या को न्याय दिलाने के लिए हस्ताक्षर अभियान एवं विरोध प्रदर्शन का कार्यक्रम चलाया जा रहा है इस अवसर पर वैशाली रजक, अनु जैन, नगर मंत्री अंकित प्रजापति, नगर उपाध्यक्ष आनंद जैन, कार्यालय मंत्री मिलन पटेल, शिवा नामदेव, अनिमेष लोधी, कोमल प्रजापति, मयंक मिश्रा, हिमांशु ठाकुर,अंकित पटवा, मोहित वाल्मीकि शिवम लोधी, मधुर ताम्रकार, मनु मिश्रा, संदीप लोधी, प्रशांत शुक्ला, एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे, एवं महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने हस्ताक्षर करके अभियान सफल बनाया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें