Mau Tv News
देवरी कला जिला सागर
देवरी कला-: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई देवरी के नगर मंत्री अंकित प्रजापति के नेतृत्व में बहन लावण्या को न्याय दिलाने के लिए ईसाई मिशनरी एवं तमिलनाडु सरकार की अर्थी निकालकर एवं पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा यह विरोध प्रदर्शन यात्रा 28 फरवरी दिन सोमवार समय 2:00 बजे दोपहर सहजपुर तिराहे से निकाली जाएगी नगर मंत्री अंकित प्रजापति द्वारा बताया गया की तमिलनाडु में (एमने ईसाई मिशनरी) स्कूल में बारवी क्लास में पढ़ रही एक छात्रा जिसका नाम लावण्या है उस छात्रा के ऊपर स्कूल प्रबंधन द्वारा जबरन धर्मांतरण करने के लिए दबाव बनाया गया इस दबाव के कारण बहन लावण्या ने आत्महत्या का मार्ग अपनाया लेकिन ईसाई धर्म स्वीकार नहीं किया परंतु वहां का शासन प्रशासन मौन रहा जब अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद तमिलनाडु द्वारा पर लावण्या को न्याय दिलाने की मांग की तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं को जबरन पुलिस कस्टडी में रखा गया तमिलनाडु सरकार द्वारा जो यह कृत्य किया गया वास्तव में गलत है इसके विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा देवरी में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा
कार्यालय मंत्री मिलन पटेल
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें