सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

*सर्वदलीय मोर्चा देवरी ने धार्मिक स्थल से शराब दुकाने हटाने को लेकर आमसभा कर हस्ताक्षर अभियान चलाया*

Mau Tv News

देवरी कला / जिला सागर



सर्वदलीय मोर्चा देवरी ने धार्मिक स्थल से शराब दुकाने हटाने को लेकर आमसभा कर हस्ताक्षर अभियान चलाया

शराब दुकान देवरी शहर से बाहर हटने से बढते महिला अपराधो में होगी कमी-:हर्ष यादव

देवरी नगर के हृदय स्थल बस स्टैंड के पास स्थित देसी अंग्रेजी शराब दुकान को हटाने की मांग लंबे समय से की जा रही है ज्ञात हो की विगत विगत वर्ष 2017 में भी शराब दुकान को हटाकर अनियंत्रित स्थान पर करने की मांग नगर के सामाजिक कार्यकर्ताओं और राजनीतिक दलों के द्वारा सर्वदलीय मंच बनाकर आंदोलन किया गया था बावजूद इसके राजनीतिक हस्तक्षेप के चलते शासन प्रशासन के द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया गौरतलब है कि नगर के मुख्य बस स्टैंड के पास शराब दुकान का संचालन किया जा रहा है जहां दिन और रात में शराबियों के द्वारा शराब पीकर आतंक मचाया जाता है व शहर में अधिकतर अपराध होते है  जिसके तहत सोमवार को सामाजिक संगठनों एवं सर्वदलीय मोर्चा द्वारा हस्ताक्षर अभियान एवं आम सभा का आयोजन किया गया आम सभा को विधायक हर्ष यादव, जनपद पंचायत अध्यक्ष आंचल आठया ओविसी संगठन के संरक्षक वैभव लोधी, संदीप बबलू जैन ,संजय बृजपुरिया, बिजय गुरु राकेश मिश्रा,डा.बीरेन्द्र लोधी गौरझामर,आदि ने संबोधित किया हस्ताक्षर अभियान में जिला भाजपा की महिला उपाध्यक्ष बंदना दुबे, सत्यवादी लोधी, कांति मेहरा ,गीता पटेल,सहित अखण्ड नारी जागृति समिति की सैकड़ों महिलाओं ने हिस्सा लिया।आम सभा में ,पवन लोधी,संजय चौरसिया,मनोहर गुप्ता,मोंटू राजपूत,इन्दाज लोधी, रोहित स्थापक, सुरेन्द्र बैरागी, राकेश चौरसिया, विजय राजपूत, नीरज तिवारी,मोहन रैकवार,अमित पाठक, सहित सर्वदलीय पार्टी के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता ,जनता,बड़ी संख्या में महिलाएं एवं समाजसेवी संगठन उपस्थित रहे इस दौरान देवरी विधायक बा पूर्व मंत्री हर्ष यादव ने कहा यह सर्वदलीय मोर्चा द्वारा अच्छा कदम उठाया गया हैशहर से अंग्रेजी एवं देसी शराब दुकान हटना चाहिए जिसके लिए मैं भी लगातार प्रयासरत रहा हूं इस आंदोलन के माध्यम से मैं आप सबसे कहना चाहता हूं कि सर्वदलीय मोर्चा कीजो मांग है कि शहर से शराब की दुकानें हटाकर अन्य स्थान पर की जाए यह जनहित का काम है जनहित के कार्य के लिए मैं सर्वदलीय मोर्चा के साथ हमेशा खड़ा हूं मेरी पार्टी के साथ में व्यक्तिगत तौर पर साथ हूंमैं वैसे भी शराब जुआ सट्टा का सख्त विरोधी हूंमेरा भी उद्देश है किस शहर से शराब दुकान हटाई जाए जिससे हमारे नगर के लोग एवं महिलाये स्वंय को सुरक्षित समझ सके इसके साथ ही शराब दुकान शहर से हटने से महिला अपराधों में भी बहुत कमी आएगीतथा देवरी में महिला अपराध जिस तरीके से बढ़ रहे हैं उसउस संख्या में भी कमी होगी शराब दुकान शहर से बाहर हटने के कारण शहर के अपराध की संख्याभी कम होगी वही वैभव सिंह लोधी ने कहाआंदोलन के साथनगर के 50% निवासरत लोगों के हस्ताक्षर अभियान चलाकर प्रशासन को भेजें क्योंकि शासन के नियम अनुसार 50% यदि जनता के हस्ताक्षर कराए गएतो प्रशासन को विवश होकर शराब दुकान हटाना पड़ेगी वही जनपद पंचायत अध्यक्ष आंचल आठया ने कहा कि देवरी शहर मै बसस्टेण्ड व मंदिर तथा हाट बाजार के समीप  देशी व अग्रेजी शराब दुकान होने के कारण वहां पर महिलाओ को शराबियो के कारण डर का माहौल बना रहता हैउनको हमेशा वहां डर रहता है कि कहीं शराबियों के कारण कोई बड़ी घटना ना हो जाएतथा शहर में अधिकतर अपराध सामने आ रहे हैं वह शराबियों के कारण ही आ रहे हैंइसलिए महिलाओं के हित में देखते हुए प्रशासन को शराब दुकान है देवरी शहर से हटाकर कहीं अन्य जगह पर करना चाहिए भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं समाजसेवी संदीप जैन बबलू के द्वारा मीडिया से बातचीत करते हुए कहा गया है कि यदि उक्त शराब दुकान को शीघ्र  हटाने की कार्रवाई नहीं की गई तो हम जल्द ही कानूनी प्रक्रिया के तहत उच्च न्यायालय की शरण लेंगे। कार्यक्रम के अंत मेंअखंड नारी जागृति समिति द्वारादेवरी विधायक हर्ष यादव को ज्ञापन देकरशराब पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई कार्यक्रम के अंत मै संदीप जैन ने आन्दोलन मै पधारे सर्वदलीय नेतागण जनप्रतिनिधि गणो तथा उपस्थित आम जनता को समर्थन देने के लिये धन्यवाद दिया इसइस दौरान  आंदोलन में डॉ वीरेंद्र लोधी वीरेंद्र सेमरा खेड़ी संजय चौरसिया इंद्राज लोधी सिलारपुर लक्ष्मी कांत दुबे नईम खान राजकुमार लोधी पप्पू भदोरिया राकेश चौरसिया सुरेंद्र बैरागी गीता पटेल मनोहर गुप्ता आदि बड़ी संख्या में  लोग उपस्थित रहे

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

देवरी नगर में ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूम धाम के साथ मनाया गया

  Mau Tv News  देवरी कला/ जिला सागर देवरी कला। नगर में ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दिन सुबह हवन पूजन एवं युवा ब्राह्मण समाज द्वारा बाइक रैली का आयोजन किया गया, जो माणिकचंद पेट्रोल पंप से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए बीकेपी कॉलेज पर समापन हुआ । इसके बाद बीकेपी कॉलेज से भगवान परशुराम की शोभायात्रा चल समारोह आरंभ हुआ ,जो धूमधाम के साथ मुख्य मार्ग से होते हुए मुरलीधर मंदिर परिसर में संपन्न हुआ। इस दौरान नगर पालिका चौराहे पर पुष्प की वर्षा की गई वही बंधा घाट चौराहे पर मुस्लिम समाज द्वारा चल समारोह में  पुप्ष की वर्षा के साथ स्वागत किया गया। जहां हिंदू मुसलमान समाज के प्रतिनिधियों ने गले मिलकर एक दूसरे को ईद एवं परसुराम जन्म उत्सव की शुभकामनाएं दी। चल समारोह के दौरान मुख्य रूप से महंत हरी कृष्ण दास भगवत प्रसाद उपाध्याय ,सुभाष चंद्र चौबे, सत्य नारायण गुरु ,लखन लाल चौबे, गोविंद प्रसाद तिवारी ,मनमोहन मिश्रा, सत्यनारायण मिश्रा ,अरविंद शांडिल्य,सतीश राजोरिया, राजेश पटेरिया, राजेंद्र मिश्रा, नंदकिशोर उदैनिया, शिवनंदन मिश्रा,...

भाजपा मंडल देवरी द्वारा त्रिदेव प्रशिक्षण मंडल कार्यशाला का आयोजन किया गया

Mau Tv News देवरी कला/जिला सागर देवरी भाजपा मंडल द्वारा त्रिदेव मंडल कार्यशाला का आयोजन भाजपा मंडल देवरी द्वारा भाजपा कार्यालय लक्ष्मी वार्ड में किया गया जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में अभिषेक भार्गव कार्यालय मंत्री देवेंद्र कटारे जिला उपाध्यक्ष अनिल ढिमोले जिला मंत्री देवेंद्र फुसकेले मितेंद्र चौहान उपस्थित रहे जिसमें स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष दीपेश जैन द्वारा दिया गया महामंत्री सुनील प्रजापति द्वारा मंच संचालन किया गया त्रिदेव प्रशिक्षण मंडल कार्यशाला में बूथ अध्यक्ष महामंत्री बीएलए को प्रशिक्षण दिया गया महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष वंदना दुबे महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सत्यवती लोधी डॉ अवनीश मिश्रा द्वारका चौरसिया मंडल उपाध्यक्ष तेजराम पटेल नीरज नामदेव नीरज तिवारी रिंकू पाठक आशीष पटेरिया आदर्श साहू उदयभान जोगी युवा मोर्चा अध्यक्ष मोंटू राजपूत नईम खान विमलेश विश्वकर्मा अभिषेक बड़कुल राजाराम दामले सोनू सावलानी मनोज नामदेव बबलू नगरिया संतोष सोनी राजा गुप्ता सहित जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे

संत शिरोमणि सेन जी महराज की जंयती पर देवरी युवा सेन समाज ने निकाली वाहन रैली नगर के मुख्य मार्गों से होकर निकली वाहन रैली एवं शोभायात्रा

Mau Tv News  देवरी कला/ जिला सागर देवरी कलां:-सेन समाज के आराध्य श्री संत शिरोमणि सेन जी महाराज की 722 वी जन्म जयंती बुधवार को मनाई गई संत सेन जयंती वैशाख मास के कष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि को मनाई जाती है पवित्रता और सात्विकता का संदेश देने वाले संत सेन महाराज सेन समाज कुल गुरु भी कहलाते हैं सेन महाराज के कई विचार ऐसे हैं जिनसें आज भी जीवन को नई प्रेरणा मिलती है जन्म जयंती के उपलक्ष्य में देवरी के सुख-चैन वार्ड स्थित सेन मंदिर पर आज संत शिरोमणि सेन जी महाराज की प्रतिमा का पूजन समाज के वरिष्ठ एवं नगर के समाजसेवी भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री संदीप जैन एवं युवा सेन समाज अध्यक्ष सतीश सेन श्याम बिहारी सेन पुष्पेंद्र सेन द्वारा किया गया तत्पश्चात सेन मंदिर से संत शिरोमणि सेन जी महराज की प्रतिमा सहित डीजे बाजी के साथ नगर के मुख्य मार्गो से होकर वाहन रैली निकाली गईं बाहन रैली में नगर के सामाजिक बंधु सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे कार्यक्रम में सेन समाज के पूर्व अध्यक्ष श्याम बिहारी सेन युवा सेन समाज के अध्यक्ष सतीश सेन उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्र सेन भाजपा किसान मोर्चा के ...