Mau Tv News
देवरी कला / जिला सागर
:-बरमान घाट से प्रारंभ पंचम संकल्प कांवर पदयात्रा आज शाम महाराजपुर फोर लाइन चौराहे से गुजरी ,जहां कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त राहुल लोधी, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राम पटेल एवं उनके साथ कंवर यात्रा में शामिल कांवरियों का देवरी भाजपा नेताओं द्वारा भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया। गौरतलब है कि राहुल लोधी द्वारा हर वर्ष कांवर यात्रा का संकल्प लिया गया है कांवर यात्रा मां नर्मदा जी के घाट बरमान घाट से होती हुई महाराजपुर-झापन-लकलका-राजा पटना-पिपरिया-साहनी होते हुए बांदकपुर पहुंचेगी। कंवर यात्रा का स्वागत करने वालों में संदीप जैन बबलू सिनेमा, राकेश मिश्रा,भारतेंदु राजपूत, जिला भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष रविंद्र बैस, आनंद दिक्षित ,विक्की लारियां, राजेंद्र लोधी, नीरज नामदेव सहित भाजपा एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें