Mau Tv News
रामबाबू पटैल देवरी
भक्त अलग ही अंदाज में देव खण्डेराव महाराज जी की पूजा करते हैं।आग के अंगारों मे से निकलते हैं श्रृधालु 1000 संख्या के करीब निकलेगें श्रद्वालु ग्यारस दिन तक चलने वाले मेले में आदि कालीन परम्परा का निर्वहन किया।ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों लोगों की भीड़ जुटी है। देवरी में भक्त अलग ही अंदाज में देव खण्डेराव महाराज जी की पूजा करते हैं। यहां आस्था का अनूठा प्रयोग किया जाता है आग पर लोग नंगे पैर चल अपनी मन्नत पूरी करत हैं मंदिर परिसर में दो फीट गहरा और चार फीट चौड़ा गड्ढा तैयार किया गया। इसमें लकड़ी, नारियल व घी डालकर अंगारे तैयार किए गए। जिस पर नंगे पैर देव खण्डेराव महाराज के भक्त गुजरे। इस दृश्य को देखने के लिए श्रृद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। दोपहर 12 बजे महाराज जी के भक्ताें का श्रृंगार कर ढोल-नगाड़ों के साथ श्री खण्डेराव महाराज जी के मंदिर पर पहुंचे। वहां देव खण्डेराव महाराज जी की पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान मंदिर परिसर श्रृद्धालुओं से खचाखच भरा हुआ था प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी देव श्री खंडेराव का मेला देवरी विधानसभा आग के अंगारों मे से निकले श्रृधालु एवं 1000 संख्या के करीब निकलेगें श्रद्वालु ग्यारस दिन तक चलने वाले मेले में आदि कालीन परम्परा का निर्वहन किया। इस हैरतअंगेज कारनामे को देखने के लिये के ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों लोगों की भीड़ जुटी है
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें