देवरी
------
:-देवरी में नगर पालिका में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। भाजपा द्वारा नगरपालिका में हर मंगलवार को समाधान शिविर का आयोजन किया जाता है ,आयोजित समाधान शिविर में नगर के लोगों द्वारा विभिन्न समस्याओं को लेकर भाजपा पदाधिकारियों के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किए गए जिसमें नगर पालिका द्वारा राशन पर्ची ना बनाए जाने, वृद्धा पेंशन ,विकलांग पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना की दूसरी किस्त जमा नहीं होने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किए गए। आवेदन पर तत्काल संज्ञान लेते हुए भाजपा द्वारा नगर पालिका अधिकारी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी को सूचित किया गया और तत्काल निराकरण किया गया। समाधान शिविर में पूर्व विधायक भानु राणा,दीपेश जैन भाजपा मंडल अध्यक्ष, सुनील प्रजापति भाजपा महामंत्री नगर,सहित नगर पालिका अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
नगर में व्याप्त विभिन्न समस्याओं को लेकर बार्डों से लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थी जिसको देवरी भाजपा द्वारा तत्काल संज्ञान में लेते हुए देवरी नगर महामंत्री की हैसियत से मैंने जनता दरबार लगवाने का फैसला किया जो सप्ताह के हर मंगलवार को नगर पालिका परिषद में लगाया जाता है और लोगों की समस्याओं का निराकरण किया जाता है।
सुनील प्रजापति
भाजपा महामंत्री नगर देवरी
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें