*अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई देवरी द्वारा डॉ भीम राव अम्बेडकर जी की पुण्य तिथि पर माल्या अर्पण कर दी श्रृद्धांजलि*
*रामबाबू पटैल देवरी*
*Mau Tv News*
---------------------------------------
*देवरी*
---------
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई देवरी द्वारा परम पूजनीय बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जी की पुण्यतिथि जिसे महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाई जाती है, इस दिवस पर नगर मंत्री अंकित प्रजापति के नेतृत्व में श्रद्धांजलि कार्यक्रम रखा गया एवं नगर एस एफ डी प्रमुख आजाद कुशवाहा के नेतृत्व में मूर्ति प्रांगण में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के साथ साफ सफाई अभियान चलाया गया इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में बालमुकुंद पाराशर जी रहे श्री पाराशर जी ने बाबासाहेब के जीवन के बारे में संक्षिप्त में अपनी बात रखी उन्होंने मुख्य रूप से कहा की अंबेडकर जी का जीवन त्याग पूर्ण जीवन रहा पूरा जीवन समाज के लिए संघर्ष करते रहे बाबा साहेब का मुख्य उद्देश्य समाज को शिक्षित करना रहा। इस कार्यक्रम में अविनाश खत्री,अनिकेश सेन,अरुण घोषी,वैभव खत्री,शिवा नामदेव, हेमंत सोलंकी, मयंक मिश्रा, हिमांशु राजपूत, वीरू पटेल संदीप लोधी,एवं समस्त विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता एवं कार्यकारिणी उपस्थित रही।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें