देवरी क्षेत्र के ग्राम बोरिया के प्राथमिक शाला का वीडियो वायरल, समय पर स्कूल नही पहुंचे शिक्षक 10.45 बजे बच्चे करते रहे स्कूल के बाहर शिक्षकों का इंतजार
Mau TV News
*रामबाबू पटेल देवरी*
देवरी कला -देवरी क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों की हालत मे सुधार होने का नाम नहीं ले रही है।ग्रामीण क्षेत्रों मे लगातार स्कूल समय से खुल नहीं पा रहे हैं। साथ ही समय से पहले बंद भी हो जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो शनिवार की सुबह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसमे बच्चे स्कूल के बाहर शिक्षकों का इंतजार करते नजर आ रहे हैं। और वहां पदस्थ शिक्षक 10.45 बजे भी नहीं पहुंचे जानकारी से प्राप्त हुआ शिक्षक करीब 11:05 स्कूल पहुंचे जिसके बीच ग्राम के लोगों ने वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल किया वही वीडियो पत्रकारों के पास पहुंचने पर सोशल मीडिया पर जोरों से वायरल हो गया और संबंधित विभाग के अधिकारियों तक लापरवाही का मामला पहुंचा यह वायरल वीडियो देवरी क्षेत्र के ग्राम बोरिया के प्राथमिक शाला का है।वही यह वीडियो ग्रामीणों के द्वारा बनाया गया साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल किया गया।हम आपको बता दे कि लगातार क्षेत्र मे ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। कि शिक्षक समय से स्कूल नहीं पहुंच रहे हैं। कुछ दिनों पहले भी ऐसे लापरवाह शिक्षकों की खबर प्रकाशित होने के बाद संबंध विभाग अधिकारियों द्वारा नोटिस जारी किए गए थे उसके बाद कुछ शिक्षक अभी भी लापरवाही करते नजर आ रहे हैं यह शिक्षक सरकारी कर्मचारी के साथ खुद को को बड़ा नेता समझते हैं अपनी बड़े नेताओं से पहुंच बताते हैं इनके मन में भ्रम है इनका कोई अधिकारी कुछ नहीं कर सकता है ऐसा ही हाल ग्रामीणों ने बोरिया स्कूल का बताया वही लगातार ऐसे मामले सामने आने के बाद शिक्षा विभाग विभाग के जिम्मेदार मूकदर्शक बने हुए बैठे है। शायद इस मामले मैं भी वही होगा जो होता चला आया है नोटिस दियाजाएगा,जवाब मागा जाएगा फिर मामले को ठंडे बस्ते मे डाल दिया जाएगा। हालांकि देखना यही होगा कि इस मामले में क्या कार्यवाही होती है। क्योंकि इसी संस्था के शिक्षकों को लापरवाही को लेकर पहले भी नोटिस जारी किया गया था
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें